अब अपने लिए जीना शुरू कीजिए…

“अब अपने लिए जीना शुरू कीजिए…”

50–60 वर्ष की उम्र—रुकने की नहीं, समझदारी से आगे बढ़ने की उम्र है।

जब हम 20–30 के होते हैं, तो शरीर हमारी हर गलती को माफ कर देता है…
लेकिन 50 के बाद, शरीर हिसाब मांगता है।

आपकी body आपकी Chartered Accountant की तरह है—

हर देर रात, हर मीठा, हर लापरवाही… सब रिकॉर्ड होता है।

और फिर एक दिन रिपोर्ट आती है—
Diabetes, Heart issues, Joint pain, Weight gain…

👉 सवाल है—क्या अब भी समय है बदलने का?
हाँ, आज से… अभी से।

आपने जिंदगी भर सबका ख्याल रखा—
बच्चों का, परिवार का, जिम्मेदारियों का…
लेकिन अब एक सवाल खुद से पूछिए—
“मैंने आखिरी बार अपने लिए क्या किया?”
अगर जवाब “कुछ नहीं” है…
तो यहीं से शुरुआत कीजिए।

⚠️ सबसे बड़ी गलती जो लोग आज कर रहे है :

🔅“अब उम्र हो गई है, क्या ही बदलेंगे…” ❌

🔅“घर का काम ही काफी है, अलग से exercise की जरूरत नहीं…” ❌

🔅“WhatsApp और reels में जो बताया वही कर लेंगे…” ❌

घर का काम physical activity नहीं है (especially महिलाओं के लिए)
शरीर को structured movement चाहिए—walking, stretching, strength training…

बिना डॉक्टर की सलाह के experiments करना खतरनाक हो सकता है

Latest studies कहती हैं भारत में 50+ उम्र के लोगों में
Lifestyle diseases तेजी से बढ़ रहे हैं ।

🔅रोज़ 40 मिनट की physical activity करने से 💞 Heart disease का risk 25–30% तक कम हो सकता है

🔅 Diabetes control बेहतर होता है

🔅Active seniors की mental health और memory ज्यादा बेहतर रहती है

🚶‍♂️ Physical Activity क्यों जरूरी है?
क्योंकि…

🔅यह सिर्फ weight नहीं घटाती, जीवन बढ़ाती है

🔅joints को lubricate करती है

🔅heart को मजबूत बनाती है

🔅insulin sensitivity improve करती है

👉 याद रखिए:
“Movement ही medicine है…”

🕰️ Senior Citizen के लिए Simple Daily Routine

🔅10–15 मिनट deep breathing / प्राणायाम

🔅40–60 मिनट walking/10000कदम रोज चले ।

🔅 stretching करे।

🔅2–3 लीटर पानी जरूर पिएं शाम 6 बजे के पहले।

🔅हर 3–4 घंटे में हल्का और balanced भोजन

🔅processed food/पैकेट में आने वाली चीजों से दूरी और
excess sugar से दूरी

🔅 strength training करे।

🔅screen time कम करें

🔅7–8 घंटे की नींद

💔 Heart, Diabetes & Weight को कैसे संभालें?

💞Heart के लिए:

🔅रोज़ walking + salt control + stress कम करें

Diabetes के लिए:

🔅refined sugar कम

🔅fiber-rich diet ले।

🔅 घर का बना भोजन करे ।

Weight के लिए:

🔅crash diet नहीं

🔅consistency जरूरी है

👉 Shortcut नहीं, Smart routine अपनाइए।

👩‍🦳 महिलाओं के लिए खास संदेश

🔅आप “superwoman” हैं… लेकिन machine नहीं।

🔅घर का काम exercise नहीं है

🔅रोज़ कम से कम 40 मिनट अपने लिए निकालिए

🔅नई चीज़ सीखिए—dance, socially active, meditation, hobby

👉 क्योंकि…
जब आप खुश और fit होंगी, तभी परिवार खुश रहेगा।

🧘‍♂️ कुछ नया सीखना क्यों जरूरी है?

🔅brain active रहता है

🔅depression और loneliness कम होता है

🔅जीवन में purpose आता है

👉 याद रखिए:
“जो सीखना बंद करता है, वो जीना बंद करता है…”

🚫 आजकल हर कोई “health expert” बन चुका है…
लेकिन आपका शरीर कोई experiment lab नहीं है।

👉 कोई भी नई diet, exercise या supplement शुरू करने से पहले

Doctor की सलाह जरूर लें।

आपकी सेहत कोई product नहीं है…
जिसे market से खरीदा या shortcut से पाया जा सके।

यह एक रिश्ता है—
आप और आपके शरीर के बीच।

👉 अगर आप आज अपने शरीर का ख्याल रखेंगे,
तो कल आपका शरीर आपका साथ देगा।

❤️ आज से एक वादा कीजिए…

🔅मैं रोज़ अपने लिए 40 मिनट निकालूंगा/निकालूंगी

🔅मैं अपने शरीर की सुनूंगा/सुनूंगी

🔅मैं लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी चुनूंगा/चुनूंगी

✨ क्योंकि… आपकी सेहत अनमोल है।
और आप उससे भी ज्यादा।

— Dr Neha Gupta

  • ADV. NUTRITIONIST (LONDON)
  • Hon.PhD (Washington)
  • MBA (APR)
  • London book of world records – Record holder 2023
  • Super Doctor Awarded 2025
  • Women of Impact Award 2026
  • Washington post Feburary edition 2026 (2 page Article published with cover page photo)
    www.drnehagupta.uk

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top