शरीर खुद को ठीक करना जानता है…बस हम उसे सही पोषण देना भूल गए हैं।

आज की सबसे बड़ी सच्चाई यही है—लोग भूखे नहीं हैं,
लेकिन पोषणहीन (malnourished) हैं।

भारत में लाखों लोग पर्याप्त खाना खाते हुए भी विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं

लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि आज की युवा पीढ़ी में

👉 कम उम्र में थकान, हार्मोनल इश्यू, फैटी लिवर, डायबिटीज तेजी से बढ़ रहे हैं

👉 कैलोरी ज्यादा, पोषण कम (High calorie, low nutrient diet)

💔 Youth की सबसे बड़ी गलती
“पेट भरना = पोषण ना लेना” — यही सबसे बड़ा भ्रम है

आज का युवा:
सुबह – पैकेट वाला नाश्ता
दिन – बाहर का खाना / फास्ट फूड
रात – देर से heavy meal
बीच में – stress + स्क्रीन + नींद की कमी+Anxiety

शरीर को fuel मिलता है,
लेकिन healing nutrients नहीं मिलते
📌 इसलिए शरीर धीरे-धीरे टूटता है…
और फिर अचानक hospital bills शुरू हो जाते हैं।
🧠 शरीर कैसे खुद को heal करता है?
आपका शरीर हर दिन repair करता है:
damaged cells ठीक करता है
immunity बनाता है
hormones balance करता है
लेकिन ये तभी होगा जब उसे ये nutrients मिलें:
🔑 Healing Nutrients:
Protein → tissue repair, muscle recovery

Healthy fats → brain + hormones

Vitamins (A, B12, D) → immunity + energy

Minerals (Iron, Zinc, Magnesium) → blood + metabolism

Fiber → gut health (जहां से healing शुरू होती है)

👉 अगर ये नहीं मिले…
तो शरीर repair नहीं, सिर्फ survive करता है।

भारत में diet diversity (भोजन की विविधता) की कमी सबसे बड़ा कारण है malnutrition का

ultra-processed food (packaged, refined) बढ़ने से
👉 obesity और लाइफस्टाइल diseases तेजी से बढ़ रही हैं।
बच्चे और युवा दोनों में

👉 micronutrient deficiency common है (Vitamin, Iron, Zinc)

📌 मतलब साफ है:
समस्या खाने की quantity नहीं, quality की है

🥗 Body को heal करने का असली तरीका

  1. Plate का Rule (Simple लेकिन powerful)
    👉 आपकी थाली में होना चाहिए: घर का बना हुआ खाना जिसमें हो —
    🔅25% protein (दाल, पनीर, अंडा, चना)
    🔅25% carbs (रोटी/चावल)
    🔅50% सब्जी + सलाद
  2. Daily “Healing Habits”
    🔅सुबह खाली पेट: पानी/नारियल पानी + धूप ☀️
    🔅हर दिन: 60-45 min walk / exercise
    🔅7–8 घंटे की नींद (यहीं recovery होती है)
    🔅दिन में 1 seasonal fruit + 1 green vegetable जरूर
  3. क्या बंद करना है (Real truth)
    🔅❌ रोज का फास्ट फूड
    🔅❌ sugary drinks / packaged juice and industry made items
    🔅❌ late night eating
    🔅❌ “shortcut supplements बिना जरूरत” या बिना डॉक्टर की सलाह के लेना ।

👉 ये सब शरीर को damage mode में डाल देते हैं

💡 “आप जो आज खा रहे हैं…
वही 5 साल बाद आपकी रिपोर्ट बनेगा”
आज की लापरवाही =
कल का diabetes, thyroid, fatty liver

आपकी body कोई machine नहीं…
जो खराब हो तो replace हो जाए।
ये वही शरीर है
जो आपको जीवन भर चलाना है।
🔅👉 आज सही खाओ,
🔅👉 आज सही सोओ,
🔅👉 आज सही सोचो…
क्योंकि
Health कोई expense नहीं…
सबसे बड़ा investment है।

“मेरा उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना नहीं बल्कि एक स्वस्थ समाज की नींव रखना है। आपकी सेहत और खुशहाली ही मेरी वास्तविक उपलब्धि है।”

डॉ. नेहा गुप्ता

Adv. Nutritionist (London) | Hon. PhD (Washington)
London Book of World Records Holder (2023)
Super Doctor Award (2025) | Women of Impact Award (2026)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top